फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Silver in shot put, Shivanshi and Riya won

Etah News: गोला फेंक में रजत, शिवांशी और रिया ने मारी बाजी

Thu, 05 Oct 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Silver in shot put, Shivanshi and Riya won
एटा। जिले में माध्यमिक विद्यालयों के 68वें जनपदीय युवा समारोह का भव्य शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह, डायट प्राचार्य जितेंद्र सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रकेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। सांसद ने खिलाड़ियों को मशाल थमाई। जिसे लेकर एक खिलाड़ी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया। इसके बाद खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुईं। इसमें गोला फेंक में रजत, शिवांशी और रिया ने बाजी मारी।
विज्ञापन

युवा समारोह के संयोजक आदर्श मिश्रा ने बताया कि सबसे पहले हीट दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 6 से 8 तक बालक-बालिकाओं ने एक साथ विभिन्न स्तर की दौड़ लगाई। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से विजेता खिलाड़ियों का चयन शुक्रवार को किया जाएगा। प्रतियोेगिता में जिले के कुल 62 विद्यालयों के लगभग एक हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता के बाद छात्रों को गांधी स्मारक इंटर कॉलेज तथा छात्राओं को प्रिंटिस बालिका कॉलेज में ठहराया गया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज के रजत कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हैरा के जगमोहन तथा तीसरे स्थान पर श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के अभिषेक रहे। सीनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज की शिवांशी प्रथम, बीडीआरएस राजा का रामपुर की आस्था द्वितीय तथा जनता इंटर कॉलेज की माधुरी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वहीं जूनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज परसोन की रिया ने प्रथम, डीएवी इंटर कॉलेज सकीट की शशिप्रभा ने द्वितीय तथा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज की गुंजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एडीओआईएस क्षेत्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, सुधीर गुप्ता, नेम सिंह, नीतू सिंह, विशांत प्रभात नॉक्स, राजीव यादव, भरतवीर वर्मा, शैलेष मिश्रा, मनीष दुबे मौजूद रहे।

दोपहर 2 बजे तक भूखे रहे छात्र-छात्राएं
छात्र-छात्राओं ने बताया कि घर से खाना लेकर नहीं आए, यहां भी अभी तक खाना मिला नहीं है। जिसकी वजह से परेशानी हो रही है। वहां मौजूद शिक्षकों से पूछा गया तो उनका कहना था कि बच्चे घर से खाना लाए हैं। वहीं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किसी प्रकार का कोई नाश्ता भी छात्र-छात्राओं को नहीं दिया गया था। इसकी वजह से वह काफी परेशान दिखाई दे रहे थे। इनमें गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज तथा जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा अलीगंज के बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed