{"_id":"696e7a708af55e4f2606db42","slug":"siddhi-secured-first-place-in-classical-dance-etah-news-c-163-1-eta1004-145121-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सिद्धि ने शास्त्रीय नृत्य में हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सिद्धि ने शास्त्रीय नृत्य में हासिल किया प्रथम स्थान
Tue, 20 Jan 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता सिद्धि को पुरस्कृत करते मुख्य विकास अधिकारी नागें
एटा। शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में सोमवार को संस्कृति उत्सव 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शास्त्रीय नृत्य में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर सिद्धि ने पहला स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न तहसीलों से आए प्रतिभागियों ने संगीत, नृत्य, वादन एवं अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों का चयन मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया गया जहां वे जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
महोत्सव में 30 प्रतिभागियों के आवेदन प्राप्त हुए l लोक नृत्य में आदित्य, अदिति, खुशी, आस्था ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। लोक वादन श्रेणी में यश गोस्वामी, समूह गायन में कशिश और रुचिका, एकल गायन में अमृत ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पाने वालों को जनपद अलीगढ़ के धर्म समाज इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ममता पाराशर, मधु, सोनिका एवं जागृति संगीत शिक्षिकाओं ने निभाई। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जिरसमी के प्रधानाचार्य आशुतोष दरगढ़, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश चौधरी, अनूप दुबे प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक वीरेश यादव, शैलेंद्र गुप्ता, मंजू यादव, भावना, सत्यवीर दिवाकर आदि रहे।