फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   shraddhaanjali yaatra ka kiya gaya svaagat

श्रद्धांजलि यात्रा का किया गया स्वागत

Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
shraddhaanjali yaatra ka kiya gaya svaagat
श्रद्धांजलि यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पृथ्वीराज चौहान की भव्य श्रद्धांजलि समारोह यात्रा के एटा पहुंचने पर क्षत्रिय समाज ने रविवार को स्वागत किया। मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा, संरक्षक डा0 शिवराम सिंह गौर और  राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा का आयोजन समिति ने माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

आयोजन समिति ने गंगा कोल्ड स्टोरेज पास स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल गांधी स्मारक इंटर कालेज जीटी रोड पर विशाल जुलूस भी निकाला। खुली कार में सवार शेर सिंह राणा, डा0 शिवराम सिंह गौर के साथ आयोजन समिति के लोग मौजूद रहे। डा0 शिवराम सिंह गौर ने कहा कि शेर सिंह राणा ने क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए अपने युवा जीवन की कुर्बानी दे दी। शेर सिंह राणा ने सम्मान से गदगद होते हुए जिले में समाज के लोगाें की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरा जीवन क्षत्रिय समाज के उत्थान, विकास तथा एकता और देश की रक्षा सुरक्षा के लिए समर्पित है। अध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान अ0भा0 क्षत्रिय महासभा, भाजपा नेता दुलारे सिंह भदौरिया, वरिष्ठ नेता भाजपा  राजकुमारी चौहान पूर्व ब्लाक प्रमुख, अजीत सोलंकी द्वारा चांदी का मुकुट, तलवार, शाल भेंट की। कैलाश पुंढीर, दीपक सिसौंदिया, सतीश बाबू, समरवीर सिंह, विपिन तोमर, मोहित सिशौदिया, प्रशांत सिंह चौहान, हर्षित चौहान समेत अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन विशपाल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed