{"_id":"42884b7931a075f997cab747854ece27","slug":"shown-by-the-players-own-paw-championships-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजा चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजा चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजा लड़ाओ खेल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कैटेगरी में विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। प्रतिद्धंदी खिलाड़ियों का पंजा गिराने के लिए खिलाड़ियों ने अपना पूरा दम लगा दिया। दर्शक दीर्घा में बैठे युवक भी अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। देर शाम तक फाइनल मुकाबले के राउंड चलते रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी एवं पालिकाध्यक्ष रूप किशोर कुशवाहा ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि जीत-हार तो हर खेल में लगी रहती है, लेकिन खेल को सिर्फ खेल भावना से खेलना चाहिए। हार से सबक लेकर जीत के लिए प्रयास करना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाहा ने भी खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिलाएं एवं पुरुष खिलाड़ियों के विभिन्न वजन वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश, दिल्ली आदि प्रदेशों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। देर शाम तक विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले चले। 52 किलोग्राम में फैजल प्रथम, मनी द्वितीय, रिंकू तृतीय, 57 किलोग्राम में राहुल प्रथम, साहिल द्वितीय, मोहम्मद तालिम तृतीय, 63 किलोग्राम में आसिफ प्रथम, विकास द्वितीय, जतिश तृतीय, 70 किलोग्राम में अली प्रथम, द्वितीय आकाश, तृतीय आसिफ, 78 किलोग्राम में प्रीत सिंह प्रथम, रवि नरायन द्वितीय, दानिश तृतीय, 86 किलोग्राम में जंग बहादुर प्रथम, अब्दुल वाहिद द्वितीय, गुलाम मोहम्मद तृतीय स्थान, 95 किलोग्राम में सौरभ प्रथम, विक्रम सिंह द्वितीय, जुबैर तृतीय स्थान पर रहे। 105 प्लस किलोग्राम वर्ग में अभिषेक अकेले विजेता रहे। आयोजक सगीर अहमद, मोहम्मद उबैस उर्फ राजू ने सभी खिलाड़ियों का आभार जताया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों एवं अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका गौरव यादव, मोहित कुमार ने निभाई। कोच प्रवीन जादौन ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न राउंड की उद्घोषणा की। इस दौरान राजीव अग्रवाल, आसिफ कुरैशी, परवेज अख्तर, सलीम खान, अमित बाबा, शरीफ रफी, दुर्गेश, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।