फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Short circuit fire in groceries

परचून के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 06 Apr 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in groceries
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव बावसा स्थित परचून के गोदाम में मंगलवार की सुबह करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई, आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

गांव बावसा निवासी सत्यप्रकाश उर्फ बड्डे के मकान के द्वितीय तल पर बने परचून के गोदाम में मंगलवार की सुबह चार बजे अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गोदाम स्वामी की आंख खुली तब आग लगने का एहसास हुआ। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राहुल गौतम, उप निरीक्षक केतन सिंह टीम को लेकर गांव में पहुंच गए।
विज्ञापन

मकान के द्वितीय तल पर बने गोदाम में आग लगने के चलते काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरी गाड़ी को बुलाना पड़ा। उप निरीक्षक केतन सिंह ने बताया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रहा है, गोदाम स्वामी परिवार सहित भूतल पर रहते थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई है। आग में करीब छह लाख रुपये का सामान जलना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed