{"_id":"69347ca25d9cb2bddc044824","slug":"shivani-and-charulata-secured-first-place-in-the-spell-bee-competition-etah-news-c-163-1-eta1004-142975-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्पेल बी प्रतियोगिता में शिवानी और चारुलता ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्पेल बी प्रतियोगिता में शिवानी और चारुलता ने हासिल किया प्रथम स्थान
Sun, 07 Dec 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
डायट में स्पेल बी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत डायट
एटा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार काे स्पेल बी प्रतियोगिता हुई। इसमें एटा और कासगंज जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी विकासखंडों के 4-4 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें शिवानी और चारुलता ने पहला स्थान हासिल किया।
इसमें प्राथमिक वर्ग में कक्षा 3 से 5 और उच्च प्राथमिक वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। हिंदी भाषा के 20 शब्दों की श्रुतलेख एवं अंग्रेजी भाषा के 10 शब्दों की कंप्लीट द स्पेलिंग प्रश्नों को शामिल किया गया जिसका पूर्णांक 30 था। प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय इसौली की कक्षा 5 की शिवानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय चौचा वनगांव की भूमि शर्मा ने दूसरा और कंपोजिट विद्यालय नगला सीय मारहरा कक्षा 5 के मानव चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कासगंज में प्राथमिक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय इस्माइलपुर सोरों कक्षा 5 के प्रदेश कुमार ने पहला, द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर सहावर कक्षा 5 की प्रियंका, तृतीय स्थान प्राथमिक विद्यालय कादरवाड़ी सोरों के कक्षा 4 के कृष कुमार ने प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बरा भोड़ेला अवागढ़ की चारु लता ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय खटौटा की रागिनी ने दूसरा एवं उप्रावि ओन की दिव्या शाक्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कासगंज में उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौना के देव ने पहला, कंपोजिट विद्यालय चंदनपुर घटियारी सोरों के रोहित ने दूसरा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बाझमई प्रथम के कपिल सोलंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।