फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sheetla Mata Temple located in Holi Mohalla etah

Sharadiya Navratri 2022: एटा में 300 साल पुराना है शीतला माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भक्तों की भीड़

Tue, 27 Sep 2022 12:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 12:37 PM IST
सार

शहर के होली मोहल्ला स्थित शीतला माता का मंदिर करीब 300 साल पुराना है। यहां की माता नगर देवी के रूप में प्रसिद्ध हैं।जिसके बाद मंदिर की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी कराई गई।

विज्ञापन
Sheetla Mata Temple located in Holi Mohalla etah
मंदिर में स्थापित शीतला माता की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के होली मोहल्ला स्थित शीतला माता का मंदिर करीब 300 साल पुराना है। यहां की माता नगर देवी के रूप में प्रसिद्ध हैं। मंदिर के पुजारी राजबहादुर ने बताया कि साल 1984 में कुछ लोगों ने मंदिर स्थल पर कब्जा करने की कोशिश की थी। भक्तों ने मामले को प्रशासन तक पहुंचाया। जिसके बाद मंदिर की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी कराई गई। यहां पत्थर की नौ देवियों की आकृतियों पर पीतल के मुखौटे स्थापित कराए। 
विज्ञापन


मंदिर में माता शीतला देवी की विशाल मूर्ति की स्थापना की गई। शहर भर के श्रद्धालुओं में मंदिर को लेकर काफी आस्था है। पुजारी बताते हैं कि यह मंदिर सिद्धपीठ है। यहां जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर आता है उसकी मुराद पूरी होती है। यहां होली के बाद बासोड़ा पूजन के लिए भी काफी भीड़ लगती है। नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन शाम के समय भजन-कीर्तन चलता है। 
विज्ञापन

ऐसे पहुंचे मंदिर 

जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड से आसानी से ऑटो, ई-रिक्शा और रिक्शा मिल जाते हैं जो 10 रुपये भाड़ा लेकर होली मोहल्ला स्थित मंदिर की गली के बाहर पहुंचा देते हैं। दूरी भी कोई विशेष नहीं है। पैदल भी जीटी रोड से हाथी गेट और वहां से सीधे होली मोहल्ले होते हुए पैदल भी पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed