{"_id":"56fc15304f1c1ba47af00401","slug":"shahar-mein-politheen-nahin-pratibandhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पॉलिथीन नहीं प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पॉलिथीन नहीं प्रतिबंधित
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन का इस्तेमाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी शहर में पॉलिथीन का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और जनता दोनों नहीं समझ रहे। दो बार अभियान खानापूर्ति के लिए चला।
नगर क्षेत्र के फुटपाथ की दुकानों से लेकर ठेली, गारमेंट, किराना शॉप, होटल, रोडवेज बस अड्डा समेत कई स्थानों पर पॉलिथीन का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है। दो महीने से नगर में पालिका या तहसील प्रशासन ने कोई अभियान तक नहीं चलाया है। दूसरी ओर थोक विक्रेताओं की दुकानों पर पॉलिथीन दिखाई नहीं दे रही, लेकिन सप्लाई वहीं से हो रही है। न ही प्रशासन ने अभी तक एक भी चालान किया है।
प्लास्टिक पॉलिथीन के इस्तेमाल को लेकर शिकायत मिली हैं। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अब किसी को चेतावनी नहीं बल्कि जुर्माना वसूलने के अलावा जेल भेजा जाएगा। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
- सुनील वर्मा, एसडीएम सदर