फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   shahar kee sadakon par ‘maut’ ke gaddhe

शहर की सड़कों पर ‘मौत’ के गड्ढे

Sat, 25 Jun 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 25 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
shahar kee sadakon par ‘maut’ ke gaddhe
मैनहोल बने डेथ प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर की सड़कों पर खुले मैनहोल डेथ प्वाइंट में तब्दील हो चुके हैं। खुले मैनहोल व पुलियाें में गिरकर एक बाइक सवार काल का ग्रास बन चुका है तो आए दिन वाहन सवार इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं लेकिन हादसों के बाद भी पालिका प्रशासन की कुंभकर्णीय नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है। पालिका प्रशासन को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों एवं व्यस्ततम बाजारों में सड़क के बीचोंबीच खुले मैनहोल हादसों को दावत दे रहे हैं। वाहन चालक आए दिन इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार तो चार पाहिया वाहन भी इनमें फंस जाते हैं, जिससे पीड़ित को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। दिन में तो फिर भी लोग इनसे बचकर निकल जाते हैं लेकिन रात में तो अक्सर लोग इन मौत के गड्ढों का शिकार होकर गंभीर घायल हो जाते हैं। इतने हादसों के बाद भी पालिका अफसरों की चिर निंद्रा टूटने का नाम नहीं ले रही है। इधर बरसात के मौसम ने भी दस्तक दे दी है, जिसके चलते हादसों की संभावना और बढ़ गई है।
विज्ञापन

अब तक हुए हादसे
विगत दिवस मेहता पार्क पर खुले मैनहोल में कार का पहिया चला, जिससे कार में हजारों का नुकसान हो गया। इसके बाद कार चालक ने लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद कार को खिंचवा कर मैनहोल से बाहर निकलवाया। विजय नगर में खुले मैनहोल में रिक्शे का पहिया फंसने पर उसमें बैठे दंपति नीचे गिरकर घायल हो गए। लोगों ने इनका उपचार भी कराया था। इसके अलावा लगभग एक वर्ष पूर्व जनता दुर्गा पार्क पर खुले मैनहोल में गिरने से एक बाइक सवार की जान चली गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हैं खुले मैनहोल
मेहता पार्क, विजय नगर के मोड़ पर, सिविल लाइंस स्थित कचहरी रोड, एक्सिस बैंक के सामने, वली मोहम्मद चौराहा, कैलाश गंज, तहसील रोड आदि कई स्थानों पर मैनहोल खुले पड़े हैं।
----------
मेहता पार्क, विजय नगर, कैलाश गंज आदि स्थानों पर कई महीनों से मैनहोल खुले पड़े हैं। शिकायतों के बाद भी पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लोग आए दिन इनमें गिरकर घायल होते रहते हैं।

-सुरेश चंद्र वर्मा, मेहता पार्क, एटा
----------
नाले-नालियों की सफाई अंतिम चरण में है। इन दिनों नालों की सफाई के चलते मैनहोल एवं पुलियाें के ढक्कन खुले पड़े हैं। बारिश से पूर्व काम पूरा होते ही इन्हें बंद करवा दिया जाएगा।
-संतराम सरोज, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद एटा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed