{"_id":"69790913d150e7b3660f72e4","slug":"sexual-abuse-on-the-pretext-of-marriage-etah-news-c-163-1-eta1001-145516-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
Wed, 28 Jan 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
एटा। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ आरोपी ने यौन शोषण किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने पीटा और परिजन को जान से मारने की धमकी दी। मामला जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए लिखा कि गांव अवलपुर थाना वागवाला निवासी आरोपी विकास ने उसको शादी का झांसा दिया। 25 मई 2025 से कई बार बुलाकर यौन शोषण किया। जब शादी करने के लिए कहती तो टाल देता था। जब शादी का दबाव बनाया तो गाली-गलौज की। विरोध करने पर कई बार पिटाई भी की। इसकी जानकारी जब परिजन को हुई और उन्होंने आरोपी से शादी के लिए कहा। इस पर उसने जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत करने थाने में गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। उसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गहनता के साथ मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।