फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sewer Project: Traders furious over poor construction, protested

सीवर प्रोजेक्ट: घटिया निर्माण पर भड़के व्यापारी, किया विरोध

Wed, 18 Aug 2021 06:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Sewer Project: Traders furious over poor construction, protested
सुभाष मूर्ति मार्ग पर सीवर लाइन के बाद मरम्मत कार्य को लेकर एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री से शिकायत ? - फोटो : ETAH
एटा। सीवर प्रोजेक्ट कार्य में गड़बड़ी की शिकायतों का सिलसिला थम नहीं रहा। बुधवार को शहर के प्रमुख बाजार सुभाष मूर्ति मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर व्यापारी भड़क गए। घटिया निर्माण का आरोप लगाकर जमकर विरोध किया। उनका कहना था कि नौ इंच की सीसी को तोड़कर साढ़े पांच इंच के साथ मरम्मत की जा रही है। बाद में एसडीएम ने बाजार में पहुंचकर कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

कई दिन पहले सुभाष मूर्ति से वली मोहम्मद चौराहा तक सीवर लाइन डाली गई। तबसे यह उखड़ी पड़ी थी। अब जल निगम की ओर से इस पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। बुधवार को भी यह कार्य चल रहा था, तभी स्थानीय व्यापारियों ने विरोध कर दिया। जानकारी पर व्यापारी मंडल के पदाधिकारी भी पहुंच गए और काम बंद करा दिया। घटिया निर्माण के साथ ही व्यापारी त्योहार के समय बाजारों में कार्य कराए जाने का विरोध कर रहे थे। बाद में एसडीएम सदर अलंकार अग्निहोत्री ने पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और व्यापारियों से वार्ता की। सही कार्य कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed