{"_id":"9eccd1a51194df8b0f32991688ae9c7c","slug":"seven-month-old-child-died-in-monkey-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह की बच्ची के ऊपर कूदा बंदर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह की बच्ची के ऊपर कूदा बंदर, मौत
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची (एटा)। गांव जिन्हैरा में बुधवार की शाम एक बंदर सात माह की बच्ची मंतिशा के लिए काल बन गया। आंगन में लेटकर बोतल से दूध पी रही बच्ची के ऊपर छत से बंदर कूद पड़ा। इससे बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव जिन्हैरा में बुधवार की शाम लगभग पांच बजे आंगन में वकील अहमद की सात माह की पुत्री मंतिशा बोतल से दूध पी रही थी। बताते हैं कि तभी छत से एक बंदर बोतल छीनने के लिए कूद पड़ा जो बच्ची के ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां गए, जहां रात को उसकी मौत हो गई।