फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seven injured including bank manager couple going from Agra to Bareilly

Etah News: आगरा से बरेली जा रहे बैंक प्रबंधक दंपती सहित सात घायल

Wed, 25 Oct 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Seven injured including bank manager couple going from Agra to Bareilly
अवागढ़(एटा)। बैंक प्रबंधक दंपती सहित परिवार के सात लोग कार द्वारा आगरा से बरेली जा रहे थे। अवागढ़ थाना क्षेत्र में झपकी के चलते कार बेकाबू होकर पुलिया में घुस गई। इसमें सातों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों की रिश्तेदार रोहिना मिर्जापुर की प्रधान विरमा देवी ने बताया कि अभिषेक और उनकी पत्नी गीतांजलि आगरा के प्रतापपुरा के रहने वाले हैं। ये दोनों ही बरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा की अलग-अलग शाखाओं में प्रबंधक हैं। पिता राधेश्याम सहित कुल सात लोग कार में सवार थे। बुधवार तड़के आगरा से निकले थे। रास्ते में अवागढ़-टूंडला मार्ग स्थित डीजी महाविद्यालय के पास सुबह करीब 6 बजे के करीब कार चला रहे अभिषेक को अचानक झपकी आ गई। जिससे कार सड़क किनारे एक पुलिया में जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में कार में बैठे अभिशेक, गीतांजलि, राधेश्याम सहित रामेश्वरी, वरुण के साथ ही दो बच्चों को भी गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरथरा पर भर्ती कराया। वहां गंभीर स्थिति देख सभी को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनका एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed