{"_id":"6a28503b3fe3108e1303c1ab","slug":"seven-candidates-fell-ill-due-to-the-heat-etah-news-c-163-1-eta1002-151764-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गर्मी के कारण सात अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गर्मी के कारण सात अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत
Tue, 09 Jun 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी का असर परीक्षार्थियों पर भी देखने को मिला। मंगलवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सात अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और अभ्यर्थियों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया।
स्वास्थ्य टीम प्रभारी लोकमान सिंह ने बताया कि जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए चार स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। मंगलवार को भीषण गर्मी व उमस के कारण कई अभ्यर्थियों को घबराहट, चक्कर आने व उल्टी की शिकायत हुई। आगरा रोड स्थित क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में दो, जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज में दो, जबकि सकीट रोड स्थित वार्ष्णेय इंटर कॉलेज व श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में एक-एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके अलावा एक अन्य केंद्र पर भी एक परीक्षार्थी को गर्मी से संबंधित समस्या हुई।
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित केंद्रों पर पहुंचीं और प्रभावित अभ्यर्थियों का मौके पर ही उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी अभ्यर्थियों की हालत में सुधार हो गया जिससे उन्होंने राहत महसूस की। स्वास्थ्य विभाग ने परीक्षार्थियों को पर्याप्त पानी पीने, हल्का भोजन करने व धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।