{"_id":"611e572c8ebc3e79ef3a762c","slug":"sensing-danger-door-to-door-sampling-campaign-started-etah-news-agr504254179","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा भांप शुरू किया घर-घर सैंपलिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा भांप शुरू किया घर-घर सैंपलिंग अभियान
विज्ञापन
शिवपुरी में कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग करते स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। त्योहार नजदीक आने के साथ ही कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। एक सप्ताह में तीन संक्रमित केस भी दर्ज हो चुके हैं। खतरा भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर घर-घर सैंपलिंग शुरू करा दी है। शहर के सभी 25 वार्डों में अभियान चलाया जा रहा है। 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। इससे पहले ही बाहर से लोगों के घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
बाहर से आने वाले लोगों के जरिए जिले में कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य टीमों को शहर के सभी वार्डों में घर-घर भेज कर बीमारी से ग्रसित और बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी कराई जा रही है। संदिग्ध मिलने वाले लोगों की कोरोना की जांच कराई जा रही है। अगर कोई व्यक्ति बाहर से घर आया है तो कब आया, उसे कोई दिक्कत तो नहीं है, इसकी जानकारी कर रही है।
प्रतिदिन हो रहे तीन हजार सैंपल
शासन से जिले को एक हजार आरटीपीसीआर व 1200 एंटीजन किट से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जिले में स्वास्थ्य टीमों द्वारा 1500 एंटीजन व 1500 आरटीपीसीआर के सैंपल लिए जा रहे हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल अलीगढ़ भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
39 टीमें कर रहीं कार्य
कोरोना सैंपलिंग के अभियान में 39 टीमें कार्य कर रही हैं। शहर के 25 वार्ड में 25 टीमों के अलावा 14 टीमें ग्रामीण क्षेत्र सहित ब्लॉकों पर कार्य कर रहीं हैं।