फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sensation spread after fetus was found near the crematorium

Etah News: शमशान घाट के पास भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

Fri, 14 Jun 2024 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 14 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sensation spread after fetus was found near the crematorium
शिकोहाबाद। बुधवार रात शमशान घाट के समीप एक भ्रूण का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव लगभग एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। बुधवार रात 9 बजे करीब मोहल्ला वंशीनगर से कुछ आगे शमशान घाट के समीप एक चार माह का भ्रूण पड़ा मिला। जिसके शव से दुर्गंध उठ रही थी। शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। दुर्गंध आने पर लोगों ने जब पास जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। एक भ्रूण मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिन्होंने तत्काल ही घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भिजवा दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed