{"_id":"6528317206c6e92fd70de006","slug":"selfie-point-made-at-railway-station-but-cctv-cameras-not-installed-etah-news-c-163-1-eta1001-6755-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रेलवे स्टेशन पर सेल्फी पॉइंट तो बना पर नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रेलवे स्टेशन पर सेल्फी पॉइंट तो बना पर नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
Thu, 12 Oct 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के रेलवे स्टेशन पर सेल्फी प्वाइंट तो बना दिया गया है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लग सके हैं। इसके अलावा लगभग 14 माह पूर्व प्लेटफॉर्म पर गिट्टी डालकर किया गया डामरीकरण भी खराब हो रहा है। जगह-जगह गिट्टी उखड़ गई है।
उत्तर मध्य रेलवे के तहत आने वाले एटा को कई दशकों से रेल लाइन विस्तार का इंतजार है। हाल ही में जिले में प्रारंभ हुई जवाहर तापीय विद्युत परियोजना के लिए एटा से परियोजना स्थल तक के लिए रेल की पटरी बिछा दी गई है। जिस पर लगातार ट्रायल भी चल रहे हैं। सारी औपचारिकताएं पूरी होते ही यहां मालगाड़ी सीधे पहुंचने लगेगी। फिलहाल एटा से आगरा फोर्ट तथा एटा से टूंडला के लिए एक-एक ट्रेन यहां से संचालित होती है। जिससे अब अच्छी-खासी आय भी होने लगी है। इसके बाद भी न तो यहां ट्रेन के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं और न ही अन्य सुविधाओं में वृद्धि हो पा रही है। जिसकी वजह से जिले के लोग मायूस हैं। हाल ही में निरीक्षण करने आए एडीआरएम तथा डीआरएम प्रयागराज ने जिले के लोगों को जल्द ही ईएमयू ट्रेन चलाने का आश्वासन दिया है।
लोग कर रहे हैं सवारी गाड़ी के समय परिवर्तन की मांग
एटा से आगरा फोर्ट तथा एटा से टूंडला कोे संचालित होने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के साथ ही लोग वर्तमान में चल रही दोनों यात्री गाड़ियों के समय में परिवर्तन की भी मांग कर रहे हैं। सकीट निवासी राम मनोहर का कहना है कि रोडवेज बस में किराया महंगा है। इसलिए दवा लेने आगरा रेल से ही जाते हैं। सुबह रेल की रवानगी का समय जल्दी होने की वजह से कई बार गाड़ी छूट गई। वहीं रात को उधर से काफी देरी से चलती है तो घर तक पहुंचते-पहुंचते देर हो जाती है। समय बदला जाए तो लोगों को सहूलियत मिलेगी और रेलवे की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
स्टेशन का होगा सौंदर्यीकरण
एटा रेलवे स्टेशन का जल्द ही सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। इसके तहत स्टेशन के आसपास के क्षेत्र को साफ किया जाएगा। सड़कों का चौड़ीकरण होगा और बेहतरीन पार्क भी बनाए जाएंगे। स्टेशन के आसपास की जमीन की बाउंड्रीवाल कराई जाएगी।
स्टेशन पर जो भी समस्याएं हैं, उनको दिखवाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी विचार किया जाएगा। साथ ही प्लेटफॉर्म पर जो गिट्टी उखड़ गई है, उसको सही कराया जाएगा। स्थानीय लोग अपनी मांग रेल मंत्रालय को भेजें, उसके बाद फेरे बढ़ाने या अन्य ट्रेन के संचालन पर विचार किया जा सकता है। -अमित कुमार, पीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे आगरा