{"_id":"639f4fb10940592c516ae95d","slug":"self-proclaimed-candidates-started-campaigning-etah-news-agr5573257108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्वघोषित प्रत्याशियों ने शुरू किया चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्वघोषित प्रत्याशियों ने शुरू किया चुनाव प्रचार
विज्ञापन
एटा। नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। उसके लिए केवल आवेदन जमा किए गए हैं। सोशल मीडिया साइट्स पर खुद को कुछ आवेदकों ने खुद ही प्रत्याशी घोषित कर लिया है।
जिले की चार नगर पालिकाओं सहित छह नगर पंचायतों में चुनाव होना है। जहां आम आदमी पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद के दावेदारों से आवेदन मांगे गए हैं। दावेदारों द्वारा आवेदन किए गए हैं। पार्टी द्वारा प्रत्याशियों को लेकर मंथन का दौर चल रहा है, लेकिन आवेदन करने वालों ने खुद को पार्टी का प्रत्याशी बता सोशल साइट्स पर प्रचार भी शुरू कर दिया है। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थिति यह हो गई है वहां के बाशिंदे उन्हें प्रत्याशी समझ रहे हैं। आजकल हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन है और वह सोशल साइट्स के प्लेटफॉर्म पर है।
पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेश वर्मा ने बताया अभी पार्टी ने किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। सोशल साइट्स पर जो लोग प्रचार कर रहे हैं, वह गलत है। इसके लिए चुनाव प्रभारी को बोला गया है। जो आवेदक प्रचार कर रहे हैं वह अपने आगे संभावित प्रत्याशी लगाकर प्रचार करें। एक दो दिन में प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है।