फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seeing the team, fertilizer and seed sellers ran away by pulling down their shutters.

Etah News: टीम को देख शटर गिराकर भागे खाद-बीज विक्रेता

Thu, 18 Jul 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Seeing the team, fertilizer and seed sellers ran away by pulling down their shutters.
एटा। खरीफ की फसलों की बुवाई चल रही है, ऐसे में बीज, खाद और कीटनाशक दवाओं की मांग अधिक है। किसानों के साथ धोखाधड़ी न हो, इसके लिए बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी ने अपनी टीम के साथ दुकानों पर छापे मारे। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई लोग शटर गिराकर भाग गए। टीम ने खाद-बीज के 23 नमूने जांच के लिए भरे।
विज्ञापन

ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र में संचालित खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानों पर छापे मारे गए। टीम को देखकर कृषक सेवा केंद्र और लक्ष्मी कृषि रक्षा केंद्र जिरसमी के दुकानदार शटर गिराकर भाग गए। वहीं किसानों को बिल नहीं देने वाले और स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराने वाले मरथरा स्थित दुकानदार वर्मा बीज भंडार, योगेश खाद भंडार, खान खाद भंडार और अनिल खाद भंडार को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही संदिग्ध बीज होने पर डेलको सीड्स, कोहिनूर हाइब्रिड सीड्स, क्लेक्स एग्री जेनेटिक, कुरनोल सीड्स और सोना जेनेटिक अहमदाबाद को उप्र में बिक्री प्रमाण पत्र नहीं होने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

-----------
इनके भरे गए हैं नमूने
जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मनवीर सिंह ने बताया कि खाद और बीज संदिग्ध मिलने नमूने लिए गए हैं। इनमें हिमांशी खाद बीज एवं कीटनाशक विक्रेता निवासी श्रीकरा, राजपूत खाद बीज भंडार जिरसिमी, गौरव राजपूत खांद बीज भंडार मरथरा, भावना कृषि सेवा केंद्र अचलपुर, पीसीएफ बिक्री केंद्र अचलपुर, अंशिका ट्रेडर्स कासगंज रोड मिरहची, पूजा कीटनाशक बीज भंडार जिरसिमी पुल, अनिल बीज भंडार मरथरा, वर्मा बीज भंडार मरथरा, बाबू किसान सेवा केंद्र अचलपुर, बलदेव खाद बीज भंडार अचलपुर और तनु ट्रेडर्स मिरहची से नमूने भरे गए हैं। इनमें बीज के 16 और खाद के 7 नमूने शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed