फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seeing the result of hard work, the meritorious students jumped with joy

Etah News: मेहनत का परिणाम देख खुशी से झूमे मेधावी

Wed, 15 Apr 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seeing the result of hard work, the meritorious students jumped with joy
जीडी इंटरनेशनल स्कूल में हाईस्कूल में पास होने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : 1
एटा। सीबीएसई 10वीं का परिणाम बुधवार की शाम को जारी कर दिया गया। इसे देखकर विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े। स्कूलों से लेकर मेधावियों के घरों तक जश्न मना। दून पब्लिक स्कूल के दक्ष यादव ने सर्वाधिक 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं असीसी काॅन्वेंट स्कूल की इरा कपूर ने 99 प्रतिशत अंक पाए हैं। ट्यूलिप स्कूल के अनंत यादव ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीएसई का 10वीं का परिणाम शाम करीब 4 बजे रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थी इंटरनेट पर अपना परिणाम देखने में लग गए। स्कूल संचालक भी रिजल्ट देखने में व्यस्त रहे। हाईस्कूल के विद्यार्थियों में अपना परिणाम देखने के लिए उत्सुकता नजर आई। घरों पर मोबाइल व लैपटॉप पर परिणाम देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहे। मेधावियों की सफलता को लेकर विद्यालयों में जश्न का माहौल देखा गया।
विज्ञापन

मेधावियों के परिजन को भी सफलता पर बधाइयां और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। परिजन ने बच्चों को मेधावियों खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दून पब्लिक स्कूल की छात्रा तपस्या ने भी 97.6 फीसदी और सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हर्षांक ने 97.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं इसी विद्यालय के कृष्ण गुप्ता ने 96.8 और सुमित ने 96.2 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इंटरनेट पर जम गए विद्यार्थी
रिजल्ट जारी होने के बाद युवा मोबाइल फोन पर नजरें टिकाए अपने-अपने परिणाम देखने में जुट गए। कई स्थानों पर छात्र एक-दूसरे के साथ अपने अंक साझा करते और खुशी मनाते नजर आए। अपने साथ-साथ मित्रों को फोन कर उनका रिजल्ट जाना। कई युवा अच्छे अंक आने पर मंदिर भी गए। छात्रों के चेहरों पर खास खुशी देखने लायक थी। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

जीडी इंटरनेशनल स्कूल में हाईस्कूल में पास होने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी। संवाद

जीडी इंटरनेशनल स्कूल में हाईस्कूल में पास होने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed