फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Security guard posted at medical college receives death threat

Etah News: मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्ड को जान से मारने की धमकी

Fri, 05 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 05 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Security guard posted at medical college receives death threat
मेडिकल कॉलेज में डयूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की ​शिकायत पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को एक कार सवार युवक ने गालियां दीं। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर युवक कार भगा ले गया। गार्ड ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के हीरानगर मोहल्ला निवासी हरेंद्र सिंह वर्तमान में वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हैं। हरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक युवक अपनी कार को मुख्य दरवाजे के सामने खड़ा करने लगा। मना करने पर युवक ने गालियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर हाथ से राइफल छीनने की कोशिश की। शोर सुनकर पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े हुए लोग व अन्य स्टाफ मौके पर आया तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। कुछ समय बाद जब सुरक्षाकर्मी अकेला खड़ा था। उसी समय एक बार फिर से युवक ने आकर गाली-गलौज की और देख लेने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने पीआरबी 112 को कॉल कर बुलाया और युवक के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। इस प्रकार की गतिविधि करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed