फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Security guard dies after being hit by tractor-trolley

Etah News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से सुरक्षाकर्मी की मौत

Tue, 22 Jul 2025 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 22 Jul 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
Security guard dies after being hit by tractor-trolley
एटा। बाइक से नोएडा जा रहे युवक की मैत ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से हो गई। वह नोएडा सेक्टर 62 में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात था। रविवार को घर आया था और सोमवार को वापस जा रहा था।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र के गांव नवादा निवासी अर्जुन कुमार ने बताया कि भाई अलकेश (31) नोएडा सेक्टर 62 में निजी सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते थे। रविवार को बाइक लेने के लिए घर पर आए थे और सोमवार को शाम लगभग 4 बजे वापस नोएडा जा रहे थे। बाइक से जाते समय हाईवे पर टोल प्लाजा आसपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

यह देखकर वहां मौजूद टोलकर्मियों और राहगीरों ने हाईवे की एंबुलेंस के माध्यम से अलकेश को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलकेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। इनका एक पुत्र और एक पुत्री है। अलकेश की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। उसकी पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed