{"_id":"5877c4be4f1c1b8327ba8d0b","slug":"sector-assembly-elections-taught-the-nuances-of-magistrates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सिखाईं विस चुनाव की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सिखाईं विस चुनाव की बारीकियां
Amar Ujala
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सिखाईं विस चुनाव की बारीकियां
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस चुनाव 2017 के लिए गुरुवार को अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट को चुनावी बारीकियां और काम समझाए गए।
डीएम शंभूनाथ ने कहा कि इस बार मतदान करने में सहायतार्थ वोटर पर्ची के साथ-साथ वोटर गाइड सभी परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान केंद्र पर जागरूकता पोस्टर लगेंगे।
सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान से सात दिन पहले वाहन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों प्रथम भ्रमण 25, 27, 29 जनवरी और द्वितीय भ्रमण में 8, 9 फरवरी को पोलिंग बूथ पर जाएंगे। एसएसपी राजेश कृष्ण ने कहा कि पूर्व में चुनाव के दौरान जिन गांवों में दिक्कत आई थी वहां अराजकतत्वों को चिन्हित कर वांछित कार्यवाही कराने में भी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों का भरपूर सहयोग किया जाए।
विज्ञापन
सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन सतीश पाल, रिटर्निंग ऑफीसर रवीप्रकाश श्रीवास्तव, मोहन सिंह, पीडी आरके गौतम, सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि मौजूद थे।
प्रशिक्षण से ये रहे गैरहाजिर
प्रशिक्षण के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह अधिशासी अभियंता ट्यूबवेल, सुरीत सक्सेना डीएफओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट रघुवीर सिंह, विमल कुमार जेई, राजेन्द्र कुमार चौधरी जेई, राजीव कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुरेन्द्र कुमार यूपी स्टेट, रमेशचंद्र राजपूत प्रवक्ता डायट, अरविंद शुक्ला प्रवक्ता डायट, महें द्र सिंह फार्मासिस्ट, एमएम अंसारी जेई आरईएस, रामस्वरूप गैरहाजिर रहे।