{"_id":"687fc7e475b5c114970232c4","slug":"sector-and-static-magistrates-will-be-present-in-ro-aro-exam-etah-news-c-163-1-eta1004-136654-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आरओ-एआरओ की परीक्षा में सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आरओ-एआरओ की परीक्षा में सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे
Tue, 22 Jul 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 27 जुलाई को होगी। इसके लिए 22-22 सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने समीक्षा बैठक की। बताया कि परीक्षा को सकुशल, नकल विहीन व सुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट और इतने ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। 4 सेक्टर और 4 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे जाएंगे।
सभी मजिस्ट्रेट सहित उपस्थित सभी केंद्र व्यवस्थापकों व सह केंद्र व्यवस्थापकों को समयबद्धता एवं निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा कराने का निर्देश दिए। कहा कि सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण व निरीक्षण करते हुए अप्रोच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्नपत्र व ओएमआर सीट के गोपनीय बंडल को निर्धारित समय पर ट्रेजरी के डबल लॉक से प्राप्त कर परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराएंगे। केंद्र व्यवस्थापक इनको प्राप्त कर वीडीयोग्राफी कराते हुए कक्ष निरीक्षकों को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा की सुचिता भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
जिले में 22 केंद्रों पर रविवार को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कुल 9768 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बैठक में एसएसपी श्याम नारायण सिंह, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य, एएसपी राज कुमार सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।