फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Secretary of cooperative society embezzled Rs 21 lakh, report filed

Etah News: सचिव पर सहकारी समिति के 21 लाख का गबन, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 30 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Secretary of cooperative society embezzled Rs 21 lakh, report filed
एटा। थाना अलीगंज पर सोमवार को सहकारी समिति के सचिव की ओर से किए गए गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सहायक विकास अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। मामला सरकारी गबन का होने के चलते पुलिस सक्रियता बरती रही है।
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ओवेंद्र कुमार निवासी गांव सलेमपुर थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद की ओर से गबन की रिपोर्ट लिखाई गई है। कहा कि साधन सहकारी समिति हत्सारी एक सहकारी संस्था है, जो कृषकों को उर्वरक बीज एवं ऋण वितरण का कार्य करती है। समिति पर अशोक कुमार प्रभारी सचिव के रूप में 22 फरवरी 2008 तक कार्यरत थे। इनकी ओर से 11 सितंबर 2023 तक बीमारी का कारण दिखाकर अवकाश लिया गया। इसकी वजह से समिति का कार्य अवरुद्ध होने से 26 सितंबर 2023 को समिति सील कर दी गई। जिलाधिकारी के आदेश पर 13 अक्टूबर 2023 को नायब तहसीलदार की उपस्थिति में समिति कार्यालय एवं गोदाम में लगे ताले तोड़कर नामित सचिव विजय वीर को चार्ज सौंपा गया। समिति के गोदाम एवं कार्यालय से प्राप्त अभिलेखों की जांच करने पर पाया कि अशोक कुमार निवासी बंधामेंदी दुघितट भरथना जिला इटावा प्रभारी सचिव की ओर से 789499 रुपये उर्वरक बिक्री की धनराशि एवं 1321864 रुपये कृषकों की वसूली धनराशि कुल 21 लाख 11 हजार 363 रुपये सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा अलीगंज में जमा नहीं किया गया और रकम का गबन कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed