{"_id":"65bd27f9be89affc030c54f8","slug":"second-x-ray-machine-installed-in-the-new-building-etah-news-c-163-1-sagr1019-112112-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नए भवन में एक्स-रे की दूसरी मशीन लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नए भवन में एक्स-रे की दूसरी मशीन लगी
Fri, 02 Feb 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था दुरुस्त होना शुरू हो गईं है। नए भवन से पुराने भवन में एक्स-रे कराने के लिए वरिष्ठ नागरिक सहित दिव्यांगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए नए भवन में प्रथम तल पर एक्स-रे की सुविधा शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने मशीन का शुभारंभ किया।
दिसंबर माह में मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ओपीडी शुरू कर दी गई थी, लेकिन यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं थी। पर्चा से लेकर एक्स-रे, खून की जांच आदि के लिए पुराने भवन में ही दौड़ लगानी पड़ती थी। मरीजों के साथ तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दिव्यांग सहित वरिष्ठ नागरिक चक्कर लगा-लगा कर परेशान हो जाते थे। बीते दिनों कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने व्यवस्थाओं को देखा था। इस दौरान एक्स-रे की बात सामने आई थी।
इसी के बाद प्राचार्य ने नए भवन में दिव्यांगों सहित वरिष्ठ नागरिकाें के लिए एक्स-रे की सुविधा करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को नए भवन में प्रथम तल पर एक्स-रे की सुविधा शुरू कर दी गई। कॉलेज की प्राचार्य ने मशीन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा मरीजों को कॉलेज में बेहतर सुविधाएं मिलेगी। किसी भी मरीजों को कोई समस्या नहीं आएगी।