फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SDM stopped work on complaint of construction near cemetery in Etah

कब्रिस्तान के पास निर्माण: देखभाल करने वाले पक्ष ने किया विरोध, एसडीएम ने रुकवाया काम

Sat, 25 Mar 2023 08:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 08:17 PM IST
सार

 एटा में कब्रिस्तान के पास पट्टा की गई जमान पर पट्टाधारकों ने निर्माण शुरू कराया तो कब्रिस्तान की देखभाल करने वाले पक्ष ने विरोध जताया। मौके पर तनाव का माहौल हो गया। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। यहां फिलहाल काम पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
SDM stopped work on complaint of construction near cemetery in Etah
कब्रिस्तान के पास निर्माण काम का विरोध करते कोतवाली पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बीती शाम कब्रिस्तान के पास कुछ लोग निर्माण करा रहे थे। जेसीबी मशीन से नींव खुदाई का कार्य शुरू किया गया। इस पर कब्रिस्तान की देखभाल करने वाले पक्ष ने विरोध जताया। मौके पर तनाव का माहौल हो गया। दोनों पक्ष अपनी अपनी बात लेकर कोतवाली पहुंच गए। यहां फिलहाल समझौता कराकार काम को रोकने के निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन


मामला अलीगंज थाना क्षेत्र का है। शनिवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग कोतवाली पहुंचे। वह कब्रिस्तान के पास किए जा रहे निर्माण कार्य का विरोध जताने लगे। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह की सूचना पर एसडीएम मानवेंद्र सिंह और सीओ विक्रांत दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकारी अभिलेखों में जांच की। इसमें पता चला की कब्रिस्तान वाले गाटा के एक हिस्से पर 15 वर्ष पूर्व कुछ लोगों को पट्टे किए गए थे। 

विज्ञापन

निरस्त कर दिए गए हैं पट्टा

एसडीएम न्यायालय में इसे चुनौती दी गई तो पट्टे निरस्त कर दिए गए। बाद में पट्टाधारक महावीर प्रसाद गुप्ता ने एडीएम न्यायालय में अपील दायर की। एडीएम ने एसडीएम कोर्ट का आदेश निरस्त कर पट्टा बहाल कर दिया। दस्तावेजों में पट्टा अंकित होने के बाद महावीर प्रसाद ने पैमाइश के बाद शुक्रवार की शाम निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान महीने तक निर्माण न करने की हिदायत

थाने में दोनों पक्षों की बात सुन एसडीएम ने रमजान महीने तक भूमि पर कोई भी निर्माण न करने की हिदायत दी। सऊद अली खां उर्फ जुनैद मियां ने कहा कि किसी भी हाल में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed