फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Scorching heat leaves people distressed; heatwave alert issued.

Etah News: तेज धूप की तपिश ने किया बेहाल, लू का अलर्ट

Mon, 22 Jun 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 22 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Scorching heat leaves people distressed; heatwave alert issued.
भीषण गर्मी में तहसील सदर में वाटर कूलर से पानी पीता युवक। संवाद
एटा। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने पूरे दिन परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा इन दिनों लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं और आने वाले दिनों में तापमान ऊंचे स्तर पर बना रहेगा। आगामी तीन दिनों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी ने बताया कि वर्तमान में तापमान में कमी आने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। अगले कुछ दिनों तक लोगों को इसी तरह की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई के शुरूआत में मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन



गर्मी में रखें पहनावे और खानपान का ध्यान
बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सीएमएस एस चंद्रा ने कहा कि तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण लू लगने, डिहाइड्रेशन व अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने, ताजे फल व तरल पदार्थों का सेवन करने व धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed