फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   School van overturns a dozen students injured

स्कूल वैन पलटने से एक दर्जन छात्र घायल

Sat, 19 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 19 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
School van overturns a dozen students injured
एसएमएस पब्लिक स्कूल के थे छात्र - फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला चौक स्थित एसएमएस पब्लिक स्कूल की मारुति वैन बच्चों को छुट्टी के बाद घर ले जाते समय पलट गई। जिससे उसमें सवार एक दर्जन छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन

एसएमएस स्कूल के छात्र वैन से घर जा रहे थे। कोतवाली के निकट पहुंचते ही वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। स्कूल की वैन पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर जमा भीड़ ने बच्चों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में पल्लवी, रूद्र प्रताप सिंह, खुशी, विवेक, मोहित, रौकी, कौशिकी, गुनगुन, दिव्या, तृप्ती आदि छात्र छात्राएं घायल हो गए। सभी घायल छात्र छात्राओं को प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद वेन चालक मुनेंद्र मौके से फरार हो गया।


चालक पर लापरवाही का आरोप
अभिभावकों ने चालक मुनेंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अभिभावकों का कहना है कि मुनेंद्र की शिकायत पहले भी स्कूल प्रबंधक से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed