{"_id":"5df284848ebc3e880e3951cb","slug":"school-closed-etah-news-agr41977067","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस बजे ही स्कूल बंद, पढने आए बच्चे खेलते मिले, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस बजे ही स्कूल बंद, पढने आए बच्चे खेलते मिले, नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बीएसए के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले पांच शिक्षकों व दो शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन काटा दिया गया। वहीं मानपुर स्कूल दस बजे ही बंद हो गया। वहां के बच्चे स्कूल के बाहर ही खलते मिले। इस मामले में प्रधानाध्यापिका सहित पांच लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
शासन की सख्ती का असर जिले में नहीं दिख रहा। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तो दूर शिक्षक शिक्षिकाएं समय से स्कूल भी नहीं पहुंच रहे। बृहस्पतिवार को बीएसए के निरीक्षण में मानपुर स्थित प्रावि 9:55 बजे बंद मिला। वहीं पढ़ने आए बच्चे स्कूल के बाहर खेलते दिखे। अनुपस्थित प्रधानाध्यापिका सांत्वना सेन, शिक्षिका एकता मिश्रा, खुशबू गुप्ता एवं शिक्षामित्र मनोज कुमार व उपासना को नेाटिस जारी कर वेतन, मानदेय काटा गया।
साथ ही बीईओ शीतलपुर को विद्यालय व्यवस्थाओं के सुधार के लिए निरीक्षण कर प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उप्रावि मानपुर में शिक्षिका भावना सिंह व नीरजपाल अनुपस्थित मिले। 86 बच्चों में से मात्र तीस की उपस्थिति पर खफा बीएसए ने उपस्थिति बढ़ाने की चेतावनी दी। बीएसए ने कुनावली, सैंथरी, शीतलपुर व हरचंद्रपुर स्थित स्कूलों का भी निरीक्षण किया।