फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Schizophrenia and mania caused by sleep deprivation

Etah News: नींद की कमी से हो रही सिजोफ्रेनिया और उन्माद की बीमारी

Tue, 21 Apr 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Schizophrenia and mania caused by sleep deprivation
एटा। मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में कई तरह के मरीज उपचार लेने के लिए आ रहे हैं। सिजोफ्रेनिया और उन्माद जैसी दिक्कतें हो रही हैं। मनोरोग विभाग में रोजाना 50 से अधिक मरीज उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं, इनमें 10 प्रतिशत मरीज सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

सिजोफ्रेनिया एक गंभीर और दीर्घकालिक मानसिक बीमारी है। यह सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने की क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित करती है इससे व्यक्ति वास्तविकता से संपर्क खो देता है। यह आमतौर पर 16-45 वर्ष की आयु में, विशेषकर युवाओं में शुरू होती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सेशन और डॉ. वसुंधरा ने संयुक्त रूप से बताया कि गर्मी के मौसम में लोग रात को ठीक से नहीं सो पाते हैं। उन्हें रात को नींद नहीं आती है इसकी वजह से उन्हें सिजोफ्रेनिया और उन्माद जैसी बीमारी घेर रही है। सिजोफ्रेनिया और उन्माद की बीमारी से पीड़ित करीब 5 से 6 मरीज रोजाना उपचार लेने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिजोफ्रेनिया बीमारी में व्यक्ति को शक करना, कानों में तरह-तरह की आवाजों का आना, बहम, अजीब-अजीब बातें करना, बिना कारण मारपीट करना और अकेले में बात करने जैसी हरकतें करता है। वहीं उन्माद की समस्या में लोगों को गुस्सा ज्यादा आता है। इसके साथ ही ज्यादा ज्यादा बोलना, बड़ी बड़ी बातं करना आदि इस बीमारी के लक्षण होते हैं। ऐसे लोगों को उपचार के साथ ही काउंसलिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इसके साथ ही यादाश्त कमजोर होना, नशे की लत आदि मरीज भी उपचार लेने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed