{"_id":"63e929d8617e9fd5520bf7ac","slug":"sc-man-beaten-up-for-sitting-on-chair-in-hotel-etah-news-c-25-1-59330-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah Crime: कुर्सी पर बैठने को लेकर अनुसूचित जाति के व्यक्ति की पिटाई, फिर जमीन पर बिठाया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah Crime: कुर्सी पर बैठने को लेकर अनुसूचित जाति के व्यक्ति की पिटाई, फिर जमीन पर बिठाया...
Sun, 12 Feb 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:33 PM IST
सार
थाना प्रभारी फूल चंद्र ने बताया कि दोनों का पहले से ही आपसी विवाद चल रहा था। इसके कारण झगड़ा हुआ है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : Social Media
विस्तार
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार की शाम अनुसूचित जाति का व्यक्ति कुर्सी-मेज पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान आए आरोपियों ने उससे जमीन पर बैठने को कहा, न मानने पर माउजर की बट से पीटकर घायल कर दिया।
घायल पंकज सागर निवासी गांव सुराया थाना एका फिरोजाबाद ने योगेश यादव निवासी गांव नावली थाना अवागढ़ सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह खाना खा रहा था तभी बाइकों से पांच लोग आए और जातिसूचक गालियां देते हुए कुर्सी-मेज से उठाकर जमीन पर बैठकर खाना खाने के लिए कहा। इसका विरोध किया तो माउजर निकाल ली और सीने पर तानकर हत्या करने की धमकी दी। बाद में इसकी बट से सिर में कई प्रहार किए। होटल पर मौजूद लोगों ने बचाया।
थाना प्रभारी फूल चंद्र ने बताया कि दोनों का पहले से ही आपसी विवाद चल रहा था। इसके कारण झगड़ा हुआ है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।