फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sari-knife to take possession of the land

जमीन पर कब्जा करने को लेकर चले सरिया-चाकू

Sun, 17 Oct 2021 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Sari-knife to take possession of the land
सकीट में मारपीट की घटना में घायल महिला । संवाद - फोटो : ETAH
एटा/सकीट। जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो जगहों पर लाठी, डंडे, सरिया और चाकू चल गए। सकीट क्षेत्र में हुुई वारदात में चार महिलाएं और एक वृद्ध घायल हुआ है। जबकि कोतवाली नगर क्षेत्र में तीन सगे भाइयों सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी रामस्वरूप का आरोप है कि शनिवार रात करीब नौ बजे उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए खूंटा और पशुओं की नांदें उखाड़कर फेंक दी गईं। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडा, सरिया से हमला कर निर्मला देवी, इनकी पुत्री संगीता, भारती, भतीजी जयमाला और 80 वर्षीय ससुर रामस्वरूप को पीट-पीटकर घायल कर दिया। लहुलुहान हालत में घायलों को रात में ही पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल निर्मला देवी का आरोप है कि गांव में पुश्तैनी जमीन है, इस पर वर्षों से हमारे पशु बंधते चले आ रहे हैं। इस जमीन पर गांव के ही किशन लाल, मुकेश, अरविंद, राजेश, लवकुश और राजपाल ने कब्जा करना शुरू कर दिया। इसका विरोध किया तो सभी ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली नगर शिकोहाबाद रोड स्थित कवार हाउस निवासी आयुष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता और अनुभव गुप्ता मारपीट में घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से आयुष का चाचा विवेक गुप्ता घायल हुआ है। अनुभव ने बताया कि मोहल्ला प्रेमनगर में एक प्लॉट है, जिस पर चाचा विवेक गुप्ता कब्जा करना चाहते हैं। रविवार को दीवार गिराकर कब्जा करने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर विवेक, इनके पुत्र वैभव व राहुल और पत्नी राखी गुप्ता ने चाकू व हथौड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में प्रिंस का कान कट गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से आयुष को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed