फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sapna...If you marry someone else, I will either die myself or kill you.

Etah News: सपना...तू किसी और से शादी करेगी तो खुद मर जाऊंगा या तुझे मार दूंगा

Sun, 27 Oct 2024 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Oct 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
Sapna...If you marry someone else, I will either die myself or kill you.
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव रसीदपुर उर्फ खेरिया खाती में शनिवार की दोपहर तेजपाल सिंह की बेटी सपना (18) की हत्या एकतरफा प्यार में कर दी गई। गांव के ही शिवम ने सपना को धमकी दी थी कि तू किसी और से शादी करेगी तो खुद मर जाऊंगा या तुझे मार दूंगा। यह बात पिता ने आरोपी के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट में कही है। तीन लोगों पर रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन

इधर, सपना की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। रविवार को लड़की को औपचारिक रूप से दिखाया जाना था, लेकिन इससे पहले ही हत्या के बाद सारे सपने चूर हो गए। पिता का आरोप है कि गांव का शिवम काफी समय से बेटी के पीछे पड़ा था। उससे जबरदस्ती करता था। इसलिए मैंने सपना की शादी जल्दी करने की योजना बनाई थी। 27 अक्तूबर को बेटी को लड़के वालों को दिखाने के लिए ले जाने वाले थे। इस वारदात के बाद से पिता पूरी तरह से टूट चुका है।
विज्ञापन

वहीं, चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकों ने बारीकी से एक-एक शरीर के हिस्से का निरीक्षण किया। दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्लाइड बनाई गई है। इसको फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। तीन टीमें लगाई गईं हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लग सकी है। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शिवम सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed