फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sanskrit school will be built in GGIC

Etah News: जीजीआईसी में बनेगा संस्कृत विद्यालय

Thu, 13 Apr 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit school will be built in GGIC
एटा। जनपद में राजकीय संस्कृत इंटर कॉलेज की स्थापना को शासन से स्वीकृति मिल गई है। यहां शांतिनगर स्थित जीजीआईसी (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज) में संस्कृत विद्यालय के लिए विभाग ने जमीन का चिह्नांकन किया है। विद्यालय का निर्माण होने के बाद कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व कर्मकांड की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में वर्तमान में एक संस्कृत विद्यालय संचालित हैं। प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय संस्कृत इंटर कॉलेज खोलने के लिए योजना शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के दस जनपदों को चुना गया है। इसमें एटा जनपद भी शामिल है। जहां विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया राजकीय संस्कृत विद्यालय के लिए जमीन की बात शासन से कही गई थी। इसी के तहत जीजीआईसी में जमीन देखी गई है। जहां तीन बीघा जमीन में विद्यालय का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा के साथ कर्मकांड व संस्कार की शिक्षा दी जाएगी। छात्रों को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed