{"_id":"6504962e820b692c84091af7","slug":"sandeep-jain-becomes-bjp-district-president-for-the-second-consecutive-time-etah-news-c-163-1-sagr1016-5376-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लगातार दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बने संदीप जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लगातार दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बने संदीप जैन
Fri, 15 Sep 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के रहने वाले संदीप जैन लगातार दूसरी बार भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे पहले उन्हें 2019 में पहली बार जिलाध्यक्ष बनाया गया। करीब चार साल का उनका कार्यकाल निर्विवाद रहा और पिछले दिनों जिलाध्यक्ष को लेकर कराए गए सर्वे में उनके नाम पर आम सहमति बनी थी। घोषणा होने के बाद शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बधाई देकर उनका स्वागत सम्मान किया गया।
इस दौरान संदीप जैन ने कहा कि हमेशा ही पार्टी के एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं। इसी पर आगे भी अमल करेंगे। पूरी कोशिश रहेगी कि पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाते हुए संगठन को और मजबूत किया जाए। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को प्राथमिकता रहेगी। पार्टी से जो निर्देश मिलेंगे, उनका पालन कराया जाएगा। जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, बिजेंद्र गुप्ता, अग्रिम जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
अलीगंज। संदीप जैन को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी। बधाई देने वालों में पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, पालिकाध्यक्ष सुनीता संदीप गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, विनोद कुमार आर्य, शिवम गुप्ता, विकास गुप्ता, सुजीत गुप्ता बॉबी आदि मौजूद रहे। संवाद