{"_id":"5df9077b8ebc3e87ee3bb00a","slug":"sampurn-samadhan-divas-etah-news-agr420549751","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने वालों पर की जाए दंडात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने वालों पर की जाए दंडात्मक कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को अलीगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस दौरान कृषक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत रिमझिम निवासी सुकतीखेड़ा, वेलाश्री निवासी नगला सबल को 2.5 लाख की आर्थिक सहायता के चेक व बरगद के पेड़ वितरित किये गए।
डीएम ने जिलेदार निवासी फतेहपुर द्वारा की गई घर के सामने कूड़ा आदि डालने की शिकायत पर एसओ जैथरा को निर्देश दिए कि सड़क व सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालकर गंदगी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। सोवरन सिंह निवासी अलीपुर ने राशन की दुकान के प्रस्ताव संबंधित शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए पूर्ति निरीक्षक, डीएसओ को निर्देश दिये।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने कुल 74 प्रार्थनापत्र निस्तारण के लिए प्रस्तुत किये। इसमें 5 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण हो गया। इस अवसर पर सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, एसडीएम पीएल मौर्य, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीआईओएस एमपी सिंह, सीवीओ केपी सिंह, बीएसए संजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी डॉली सिंह और डिप्टी आरएमओ नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
तहसील सदर में एसडीएम नंद लाल सिंह, तहसीलदार दुर्गेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों ने जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान 56 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें से 8 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील जलेसर में एसडीएम अरुण कुमार, तहसीलदार आरके त्यागी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इसमें से 4 का निस्तारण कर दिया गया।