फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   samporna university degree fake, students angry

संपूर्णानंद संस्कृत विवि की डिग्री को बताया फर्जी

Sun, 18 Oct 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
samporna university degree fake, students angry
बीटीसी प्रशिक्षण के लिए डायट पर चल रही काउंसलिंग में संपूर्णानंद विवि
विज्ञापन
वाराणसी के छात्रों की डिग्री को फर्जी बता दिया, इससे उनमें रोष है। प्राचार्य की मनमारी रोकने की अभ्यर्थियों ने डीएम से मांग की।
हरचंदपुरकलां पर इन दिनों बीटीसी प्रशिक्षण की काउंसलिंग जारी है, लेकिन संपूर्णानंद विवि वाराणसी से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को डायट पर काउंसलिंग में परेशान किया जा रहा है। आनंद कुमार का कहना है कि उसने स्नातक परीक्षा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की थी। बीटीसी प्रशिक्षण में निजी संस्थान में प्रवेश होने पर जब वह काउंसलिंग के लिए डायट गया तब उसकी डिग्री फर्जी बताकर वापस कर दिया, जबकि आगरा, लखनऊ, काशी विद्यापीठ और झांसी विवि में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद भी वहां की अंकतालिकाओं को फर्जी नहीं बताया जा रहा, जबकि वहां एसआईटी की जांच बैठी है। जब उसने कोर्ट जाने की धमकी दी तो फाइल ले ली। अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।



शिक्षामित्रों मिलकर करेंगे समायोजन
शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को शहीद पार्क में आयोजित की गई। इसमें शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। मोर्चा के पदाधिकारी कृपाल सिंह, राजेश गुप्ता, अवधेश यादव, मनोज यादव, सुद्योतकर यादव ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के सभी अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार के संपर्क में रहकर समायोजन को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अलोक मिश्रा, मोहम्मद इशाक, विपिन राघव ने कहा कि विरोधी कई दिनों से भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। शिक्षामित्र ऐसी खबरों से हताश न हों। अध्यक्षता डा. राजपाल सिंह, आशुतोष उपाध्याय व रामबहादुर वर्मा ने की। इस मौके पर आशा यादव, किरन शर्मा, प्रियंका वाष्र्णेय, पंकज चौहान, संतोष यादव, यशवीर सिंह वर्मा, प्रदीप राना, रमाकांत भारद्वाज, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed