{"_id":"67ae2298b7763abc530a0fff","slug":"salary-of-two-health-workers-and-increment-of-one-stopped-etah-news-c-163-1-sagr1019-129654-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन और एक की वृद्धि रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन और एक की वृद्धि रोकी
Thu, 13 Feb 2025 10:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
चुरथरा सीएचसी पर भर्ती मरीजों से जानकारी लेते सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी।
- फोटो : चुरथरा सीएचसी पर भर्ती मरीजों से जानकारी लेते सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी।
एटा। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही करने पर सीएमओ ने तीन कर्मियों पर कार्रवाई की। जहां एक कर्मी की वेतन वृद्धि रोकी गई। जबकि दो कर्मियों का सीएमओ ने वेतन रोकने की कार्रवाई की।
जिले में बृहस्पतिवार को 210 स्थानों पर नियमित टीकाकरण का कार्य किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अवागढ़ ब्लॉक में टीकाकरण के केंद्रों की हकीकत को परखा। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी गांव नीमखेड़ा में पहुंचे। यहां वजन व बीपी की मशीन को देखा। इसके बाद टीकाकरण की सूची को देखा। बाद में नीमखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। बाद में चुरथरा सीएचसी पर पहुंचे। यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शाम के समय समीक्षा बैठक की।
इसमें टीकाकरण में लापरवाही करने पर एएनएम संख्या की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। गैर संचारी रोग विभाग में मरीजों की स्क्रीनिंग न होने पर एएनएम संगीता, लैब टेक्नीशियन अमित का वेतन रोकने की कार्रवाई की। बैठक में समस्त अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित यूनीसेफ से आलोक वर्मा भी मौजूद रहे।