{"_id":"68e552cffe7dcebab90adbb1","slug":"salary-of-4-employees-withheld-for-negligence-in-meeting-target-etah-news-c-163-1-eta1002-140167-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही बरतने पर 4 कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही बरतने पर 4 कर्मचारियों का वेतन रोका
Tue, 07 Oct 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका प्रशासन ने राजस्व वसूली में ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। मासिक लक्ष्य की पूर्ति न कर पाने पर चार टैक्स कलेक्टर (टीसी) का वेतन रोका है।
कर निर्धारण अधिकारी जग जीवन राम ने बताया कि टैक्स कलेक्टर रवीश उपाध्याय, अनुज, सुरेंद्र व अशोक कुमार पर हाउस टैक्स व वाटर टैक्स की निर्धारित वसूली समय से न करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने प्रत्येक माह वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन लगातार चेतावनी के बावजूद भी टीसी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए। कहा कि नगर पालिका की आय का प्रमुख स्रोत संपत्ति कर और जल कर है। इसे बढ़ाने के लिए सभी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद जिन कर्मचारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई, उनके खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। कर निर्धारण अधिकारी ने चेतावनी दी है कि जो भी कर्मचारी राजस्व वसूली में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।