फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Saints going to Mahakumbh hit by a truck and injured in Etah

UP: महाकुंभ जा रहे साधुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, इस्लामिक संगठन पर आरोप, जांच में पुलिस को मिले ये अहम सुराग

Thu, 09 Jan 2025 06:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 09 Jan 2025 06:43 PM IST
सार

साधु कैंटर के माध्यम से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद हंगामा कर रहे साधुओं ने आरोप लगाया कि ये हादसा साजिशन किया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Saints going to Mahakumbh hit by a truck and injured in Etah
हादसे में घायल साधु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना मलावन क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक कैंटर में पीछे से ट्रक टकरा गया। कैंटर में बैठकर गाजियाबाद से महाकुंभ जा रहे 8 साधु घायल हो गए। इसके बाद अन्य साधु हंगामा करने लगे। साजिशन हादसा करने का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाया और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
शिवधाम थाना बेबसिटी जिला गाजियाबाद निवासी यति रामस्वरूप गिरी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ कैंटर के माध्यम से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे। हम लोग गाजियाबाद के डासना मंदिर से गुरू यति नरसिंहानंद का आशीर्वाद लेकर धर्मसंसद में शामिल होने जा रहे थे। मलावन थाना क्षेत्र में गांव सेंथरी के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार रात सड़क किनारे वाहन खड़ा किया था। तभी पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कैंटर में सवार मैं और साधु सनोज शास्त्री, पवन रावत, अभयानंद, सिकंदरा, रमेश, वीरेंद्र और राय सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

 

Saints going to Mahakumbh hit by a truck and injured in Etah
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिशन हादसे का आरोप
इसके बाद साधुओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ साधु सड़क पर लेट गए। आरोप लगाया कि इस्लामिक संगठन की ओर से यह हमला साजिशन कराया गया है। कहा कि पिछले दिनों हरिद्वार में धर्मसंसद होना था। उस समय हमारे गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद उसके आयोजक थे। तब इस्लामिक संगठनों ने उनको मारने वाले को 1600 करोड़ से अधिक का इनाम देने की घोषणा की। छोटे से देश तुर्की ने 1000 करोड़ से अधिक का इनाम उनके ऊपर लगाया है। साजिश के तहत हमारे वाहन में टक्कर कराई गई है। जिससे कि हम लोग महाकुंभ में न पहुंच सकें। कार्रवाई के लिए उन्होंने कोतवाली नगर में तहरीर भी दी।

इस कंपनी का है ट्रक
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि उपचार के बाद सभी साधुओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जिस ट्रक ने टक्कर मारी, वो नोएडा की विप्रा इंटरनेशनल कंपनी में 25 वर्षों से लगा हुआ है। ट्रक मालिक प्रशांत जैन हैं। ट्रक सामान लेकर लखनऊ जा रहा था। प्रथम दृष्टया मामले की जांच में किसी इस्लामिक संगठन का संलिप्त होना नहीं पाया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। 







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed