{"_id":"27474caa4d8271d30fd4d943cc0324fb","slug":"sai-procession-with-the-statue-honor-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं शोभायात्रा के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं शोभायात्रा के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी में शुक्रवार साईं बाबा की शोभायात्रा निकाल कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शोभायात्रा कछला गेट से गाजेबाजे के साथ प्रारंभ हुई। पालकी में विराजमान साईं की जय जयकार करते हुए श्रद्धालु अबीर गुलाल की वर्षा कर रहे थे। मेरे घर के आगे सांई राम तेरा मंदिर बन जाए, शिरडी वाले साई बाबा आया हूं तेरे दर पे, बाबा ने बुलाया है आदि भजन गाते हुए श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा अनाज मंडी, चंदन चौक, कटरा बाजार, गंगा गली होती हुई हरि की पैड़ी पहुंची। यहॉ ऊँ कालेश्वर मंदिर में साईं बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्य पार्वती बल्लभ ने विधिविधान पूर्वक मूर्ति का पूजन कर प्रतिष्ठित कराया। भक्तों ने पूजा अर्चना की और आरती की। भक्तों ने सांई से मनोकामनाएं की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में भक्तों ने सहयोग किया। इस अवसर पर उर्मिलादेवी, रामनिवास, शशि, रिंकू, वंशी चरौरे, कल्लू नवल, शिवकुमार आदि श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
विज्ञापन