फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ruckus again in Etah's Jalesar: Anger over breaking of former CM Kalyan Singh's statue stone pelting

एटा के जलेसर में फिर से बवाल: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मूर्ति टूटने पर आक्रोश, दो पक्षों में पथराव

Tue, 15 Apr 2025 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 02:06 PM IST
सार

जलेसर में मंगलवार को एक बार फिर बवाल मच गया। आंबडेकर जयंती पर दलित युवक को गोली मारे जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि यहां पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मूर्ति तोड़ दी गई। इसी बात को लेकर समाज के लोगों ने दलित युवकों पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से पथराव हो गया। 
 

विज्ञापन
Ruckus again in Etah's Jalesar: Anger over breaking of former CM Kalyan Singh's statue stone pelting
जलेसर में पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर के गांव मोहनपुर में सोमवार रात शरारती तत्वों ने पथराव कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह लोधी समाज के लोगों ने दलित समुदाय पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया, फिर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्थिति संभाली। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आंबेडकर जयंती पर सोमवार रात गांव में दलित समुदाय ने रैली निकाली थी। इस बीच कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर कल्याण सिंह की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव बढ़नपुर के लोगों ने शरारती तत्वों को रोका तो उनके साथ मारपीट की गई और बाइकों की चाबी भी निकाल ली। रात होने के कारण मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जलेसर देहात के प्रधान शैलेंद्र सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान रामजीलाल राजपूत तथा लोधी समाज के अन्य लोग इकट्ठा हो गए और प्रतिमा तोड़ने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच, लोधी समाज के लोग गांव की दलित आबादी में लाठी-डंडों के साथ घुस गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करती रही लेकिन पथराव नहीं रुका। मामला बढ़ता देख और पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी राजकुमार सिंह, एसडीएम भावना विमल, कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव पुलिस बल सहित गांव में पहुंचे और लोधी समाज के लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। गांव के यादराम वर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।


एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि जलेसर के गांव मोहनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद दो समुदायों के नई उम्र के कुछ लड़कों ने पत्थर चला दिए। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed