{"_id":"60c5f9c68ebc3ea5ed27f6bd","slug":"rtpcr-lab-to-be-built-in-medical-college-etah-news-agr49558257","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जल्द ही जिले के लोगों को मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि मेडिकल कॉलेज में ही आरटीपीसीआर जांच लैब स्थापित की जाएगी। कॉलेज प्रशासन इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति लगातार हो रही है। बीते दिनों दो पैथोलॉजिस्ट ने और ज्वाइनिंग की है।
उन्होंने बताया कि पैथोलॉजिस्ट ने आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब की बात कही। इसको लेकर कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों की सहमति बनी। इस आधार पर आरटीपीसीआर लैब के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को इस प्रस्ताव को लखनऊ में होने वाली एक बैठक में रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद इसे दिल्ली भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही मेडिकल कॉलेज में लैब की स्थापना की जाएगी।
अलीगढ़ व आगरा जाते हैं जांच के सैंपल
जनपद से अभी कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल आगरा व अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जाते हैं। अधिक सैंपल पहुंचने के कारण कुछ सैंपल खराब भी हो जाते हैं। वहीं चार से पांच दिन में रिपोर्ट आती है। लेकिन एटा मेडिकल कॉलेज में ही लैब की स्थापना होने के बाद एक ही दिन में संबधित व्यक्ति को कोरोना जांच रिपोर्ट मिल जाएगी।