फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rto, school bus

परमिट नहीं हुआ तो स्कूली वाहन किए जाएंगे सीज

Fri, 04 Oct 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
rto, school bus
एटा। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन आयुक्त ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि स्कूली छात्र-छात्राओं को लाने ले जाने वाले वाहन किसी भी दशा में बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे। परमिट लेने की जिम्मेदारी स्कूली संचालकों को दी गई है।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय भेजे पत्र में कहा है स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग चलाकर उनका परमिट चेक करें। अगर बिना परमिट वाहन सड़क पर मिलता है तो उसे सीज कर स्कूल संचालक पर मुकदमा दर्ज कराएं। उन्होंने पत्र में कहा है कि अधिकारियों के साथ स्कूल संचालकों की बैठक कराएं। सभी वाहनों को परमिट लेने के लिए प्रतिबंधित करें।
विज्ञापन

बीएसए, डीआईओएस, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष को शामिल कर समिति बनाएं। समिति में एआरटीओ प्रवर्तन व यात्री कर अधिकारी को नामित कराया जाए। स्कूलों में बैठक कर प्रगति आख्या एआरटीओ से शासन ने मांगी है। आयुक्त ने पत्र में कहा है स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमुंत्री खुद समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में निजी छोटे वाहन बच्चों को लाने व ले जाने का काम करते हैं। यह वाहन चालक जो अभिभावकों से सीधे संपर्क कर बच्चों को लाते व ले जाते हैं। वे वाहन भी बिना परमिट नहीं चलेंगे। ऐसे वाहनों को भी चिह्नित कर बिना परमिट न चलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed