फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rtah news road pithole

Etah News: मानसून से पहले नहीं भरे गए गड्ढे

Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
rtah news road pithole
जीटी रोड पर एटा क्लब के पास खुला पड़ा मेनहोल। संवाद 
एटा। मानसून की दस्तक से पहले शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों की चिंता बढ़ा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे और अधूरे निर्माण कार्य बारिश के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकते हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से अभी तक पेचवर्क और मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन

शहर के अलीगंज मार्ग, आगरा रोड और निधौलीकलां मार्ग पर कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। कहीं गहरे गड्ढे बने हुए हैं तो कहीं सड़क की परत उखड़ चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

वहीं जीटी रोड पर चल रहे अधूरे निर्माण कार्य के कारण जलभराव हो रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से यातायात बाधित होने की आशंका है। स्थानीय व्यापारियों समेत आम नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो मानसून के दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मानसून शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।


बोले लोग..
सड़क पर बने गड्ढों की वजह से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है। बारिश शुरू होते ही हालात और खराब हो जाएंगे। मार्ग की मरम्मत होनी चाहिए जिससे लोगों को दिक्कत न हो।
- अजय राज सिंह चौहान, सुनहरी नगर

बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। बारिश में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। इसलिए खुद ही बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूल जाना पड़ेगा।
- आरती यादव, नगला भजा

हर दिन खराब सड़कों पर वाहन चलाना पड़ता है। गड्ढों से ई-रिक्शा भी खराब हो रहा है और दुर्घटना का डर भी बना रहता है। विभाग की ओर से भी कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।

- उमाशंकर, मलावन

प्रशासन को मानसून से पहले सभी गड्ढे भरवा देने चाहिए। छोटी-सी लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। लेकिन अपने जिले में हमेशा उल्टा कार्य होता है। पहले मानसून आता है उसके बाद विभाग के अधिकारियों को सड़क मरम्मत की याद आती है।
- मनीष कुमार, नेहरू नगर

जीटी रोड पर एटा क्लब के पास खुला पड़ा मेनहोल। संवाद 

जीटी रोड पर एटा क्लब के पास खुला पड़ा मेनहोल। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed