{"_id":"6a418c7d1a8b77226506dd0f","slug":"rtah-news-pershuram-statue-etah-news-c-163-1-eta1002-152622-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लोकार्पण से पूर्व टूटा मिला परशुराम चौक पर लगा फरसा व धनुष बाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लोकार्पण से पूर्व टूटा मिला परशुराम चौक पर लगा फरसा व धनुष बाण
कचहरी तिराहा स्थित भगवान परशुराम चौक पर टूटा धनुष और फरसा। संवाद संवाद
Link Copied
एटा। जीटी रोड स्थित कचहरी मोड़ पर नवनिर्मित परशुराम चौक पर स्थापित फरसा व धनुष वाण रविवार सुबह क्षतिग्रस्त मिला। सूचना के बाद नगर पालिका प्रशासन व कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त ढांचे को हटाकर नगर पालिका परिसर भिजवाया गया। ठेकेदार ने चोरी की आंशका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ थाने पर शिकायत दी है। वहीं चोक के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
फरसा व धनुष बाण का ढांचा रविवार सुबह गिरा देख लोगों ने पुलिस और नगर पालिका का सूचना दी। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधी पंकज गुप्ता ने वहां शनिवार रात निरीक्षण के दौरान फरसा व धनुष बाण सुरक्षित थे। आशंका है कि चारों ने फरसे को काटकर चोरी करने का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दिलीप पचौरी उर्फ बिट्टू ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका के ठेकेदार ने कोतवाली नगर में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि परशुराम चौक पर स्थापित फरसा टूटा मिला है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई हैं। इसमें रात्रि 2:53 बजे फसरा स्वत: ही टूटता दिख रहा है। हो सकता है बजन के कारण ऐसा हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।