{"_id":"6a3ecae89a8d766ce30a7cc4","slug":"rs-475-lakh-withdrawn-from-account-after-hacking-mobile-phone-etah-news-c-174-1-sagr1036-161878-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मोबाइल फोन हैक कर खाते से निकाले 4.75 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मोबाइल फोन हैक कर खाते से निकाले 4.75 लाख रुपये
Sat, 27 Jun 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मोबाइल पर आई एपीके फाइल को डाउनलोड करते ही युवक का फोन हैक हो गया। जब तक वह कुछ कर पाता, बैंक खाते से 4.75 लाख रुपये निकाल लिए गए। एलाऊ क्षेत्र के रहने वाले युवक ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी हुशियार सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को वह घर पर थे, तभी उनके मोबाइल में योनो एसबीआई के नाम से एक एपीके फाइल आई। उत्सुकतावश उन्होंने फाइल को खोल लिया, फाइल खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही देर में उनके एसबीआई के खाते से साइबर ठगों ने 4.75 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकाले जाने के बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाने पहुंच कर तहरीर दी। साइबर थाना पुलिस ने युवक से हुई ठगी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।