फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rs 1785 arrived in the account, the corporation is not ready to accept

खाते में पहुंचे 1785 रुपये, निगम मानने को तैयार नहीं

Tue, 26 Apr 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rs 1785 arrived in the account, the corporation is not ready to accept
एटा। ऑनलाइन बिल जमा करते समय तकनीकी समस्या से चार बार ट्रांजेक्शन हो गया। इस तरह विद्युत निगम के खाते में 1785 रुपये पहुंच गए, लेकिन निगम इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। उपभोक्ता ने निगम के महानिदेशक से शिकायत की है। जैथरा के नेहरू नगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 19 नवंबर को 2021 को उन्होंने अपने घर का विद्युत बिल भीम एप के माध्यम से जमा किया। बिल 595 रुपये का था। एक बार करने पर इसमें फेल का संदेश तो दोबारा किया, फिर यही संदेश आया। इसके अगले दिन 20 नवंबर को फिर ट्रांजेक्शन किया।
विज्ञापन

दूसरी बार में बिल सफलता पूर्वक जमा होने का संदेश आया, लेकिन तीन बार का ट्रांजेक्शन लंबित रहा, जो अगले दिन सफल होने का संदेश मिला। 1785 रुपये तीन अलग-अलग आईडी के जरिये निगम के खाते में पहुंच गए। उम्मीद थी कि निगम अगले बिल में इस धनराशि का समायोजन कर लेगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिसके बाद मार्च को शिकायत की। इस पर निगम की ओर से जवाब देकर बताया गया कि आपके खाते से एक ही ट्रांजेक्शन प्राप्त हुआ है। जबकि उपभोक्ता का कहना है कि जो बिल जमा हुआ है।
विज्ञापन

वह तो मेरे खाते में दिखाएगा, लेकिन जो निगम के बैंक खाते में चले गए, उन्हें नहीं दिखा रहा है। अब इसे लेकर निगम के महानिदेशक को शिकायत भेजी है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण क्षेत्र एसपी सिंह ने बताया कि हो सकता है कुछ तकनीकी समस्या रही हो। ट्रांजेक्शन आईडी के माध्यम से निगम के बैंक खाते को चेक किया जाएगा। धनराशि मिलने पर इसका समायोजन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed