फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roster made of doctors for Kanwar Yatra

Etah News: कांवड़ यात्रा को लेकर चिकित्सकों का बनाया रोस्टर

Thu, 29 Jun 2023 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 29 Jun 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Roster made of doctors for Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा को लेकर चिकित्सकों का बनाया रोस्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। तीन जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं। ऐसे में कांवड़ यात्रा तीन जुलाई से ही शुरू हो जाएगी। बड़ी संख्या में पास-पड़ोस जनपदों के कांवड़िया कासगंज गंगा घाट पर कांवड़ भरने के लिए जाते हैं। ऐसे में उनको जिले से होकर गुजरना पड़ता है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने इंतजाम किए हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर मेडिकल कॉलेज सहित अवागढ़, मिरहची पीएचसी, जलेसर सीएचसी पर इमरजेंसी में चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है।

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि कांवड़ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। यह यात्रा दो माह तक चलेगी। भीषण गर्मी पड़ रही है, इसको लेकर तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो चिकित्सक प्रतिदिन ड्यूटी करेंगे। वहीं पैरामेडिकल स्टाफ प्रतिदिन से अधिक रहेगा। अगर कोई कांवड़िया बीमार पड़ जाता है तो उसे कॉलेज में भर्ती कर उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएचसी व सीएचसी पर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस रहेंगी उपलब्धसीएमओ ने बताया वैसे तो एंबुलेंस के जिले में प्वाइंट बने हैं। वहां उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान दो एंबुलेंस अलग से तैयार रहेंगी। जरूरत पर इन एंबुलेंस को भेजा जाएगा। एंबुलेंस में ऑक्सीजन से लेकर अन्य सभी इंतजाम पूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed